फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Community toilet in a deplorable state due to filth; there isn't even water.

Meerut News: सामुदायिक शौचालय में गंदगी से बुरा हाल, पानी तक नहीं

Sat, 25 Jul 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Community toilet in a deplorable state due to filth; there isn't even water.
महिला अधिवक्ताओं ने ईओ से की शिकायत, बोलीं, ध्यान नहीं दिया तो डीएम से करेंगी शिकायत
विज्ञापन

सीओ दफ्तर के निकट नगर पालिका ने बनाया था
वकीलों और वादकारियों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के निकट बने नगर पालिका के सामुदायिक शौचालय में गंदगी से बुरा हाल है। इसमें पानी की व्यवस्था न होने से परेशान महिला अधिवक्ताओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और अन्य लोग पहुंचते हैं। सीओ कार्यालय के पास नगर पालिका का सामुदायिक शौचालय है, लेकिन उसकी नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण वहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इसके चलते महिला अधिवक्ताओं को शौचालय का इस्तेमाल करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शौचालय में गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। सार्वजनिक स्थान पर बने शौचालय में सफाई और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। महिला अधिवक्ताओं ने नगर पालिका अधिकारियों से शौचालय की तत्काल साफ-सफाई कराने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और पानी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिवक्ताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की बात कही। पत्र देने वालों में सरधना बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ता शबाना, शिरीन फ्रांसिस और पोयम चंदेल शामिल रहीं। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि सफाई टीम को जल्द व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed