फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension in a village of meerut after injured temple serviceman was killed in the fight after

मारपीट में घायल मंदिर के सेवादार की मौत, भगवा दुपट्टे को लेकर विशेष संप्रदाय के युवक ने की थी टिप्पणी, गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 08:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2020 08:04 PM IST
सार

  • तिलक व गेरूवे रंग के दुपटटे को लेकर की थी विशेष संप्रदाय के युवक ने टिप्पणी 
  • विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा मारपीट के बाद मोत पर गांव में तनाव 

विज्ञापन
communal tension in a village of meerut after injured temple serviceman was killed in the fight after
मृतक सेवादार का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ गांव अब्दुलापुर में सोमवार को एक धार्मिक स्थल के सेवादार की विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा भगवा दुपट्टे पर टिप्पणी किए जाने को लेकर मारपीट के बाद हुई मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अब्दुलापुर के हण्डियां मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध के साथ ग्लोबल सीटी के समीप सोमवार को गांव के ही विशेष संप्रदाय के युवक ने माथे पर तिलक व गले मे भगवा रंग के दुपट्टे को लेकर टिप्पणी की थी। जिसका विरोध करने पर उसके साथ युवक ने मारपीट कर दी। जिससे वृद्ध अंदरूनी चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी लगने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात थाने पहुंचे। वहीं सीओ सदर देहात ने मृतक के परिजनों से मिलकर कठौर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनपुर थाना के अब्दुलापुर निवासी कांति प्रसाद (60) वर्षीय पुत्र रामस्वरूप पेशे से शिव मंदिर की दुकान में बच्चों की खाने-पीने की वस्तु बेचता था। वह शिव मंदिर मे सेवादार के रूप मे भी कार्यरत था। सोमवार को वह बिजली का बिल जमा करने के लिए गंगानगर विद्युत कार्यालय पर पहुंचा था। 

जब वह वापस लौटा तो ग्लोबल सिटी के समीप गांव के ही अनस पुत्र निजाम ने कांति प्रसाद के गले मे पड़े भगवा दुपटटे व माथे पर तिलक को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसका विरोध करने पर अनस ने उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिस पर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल मे भेजते हुए तहरीर के आधार पर अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं आाज सुबह वृद्ध सेवादार कांति प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई।

गांव मे संप्रदायिक तनाव 
वृद्ध की मौत के बाद गांव मे सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि सीओ सदर देहात ने लोगों को समझाते हुए शांत कर दिया। 

बिना पंचनामा के लौटे परिजन
मृतक के परिजनो के साथ ही गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कांति प्रसाद की मौत की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने नाटकीय ढंग से आरोपी को आनन-फानन मे गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस ने पूरी रात आरोपी को गिरफ्तार नही किया। जिस पर मृतक के परिजन मेडिकल से बिना पंचनामा भरवाए ही अपने घर वापस लौट गए।

एसपी देहात पहुंचे थाने
एसपी देहात थाना भावनपुर पहुंचे, जिसके तुरंत बाद सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह, व गंगानगर, इंचौली सहित अन्य थानों की पुलिस अब्दुलापुर पहुंची और मृतक के परिवार के लोगों से मिलकर उचित कारवाई का आश्वान दिया। वहीं गांव के लोगों ने सीओ को अब्दुलापुर के हिस्ट्रीशीटर का खौफ गांव मे व्याप्त होने की जानकारी दी। 

बताया कि हिस्ट्रीशीटर के इशारे पर ही विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा अन्य समाज के लोगों के साथ मारपीट की जाती है। वहीं पीड़ित के परिवार पर भी फैसले को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। वहीं सीओ ने मृतक के परिवार को एसडीएम राहत कोष से मिलने वाली राशि दिलाने का भी जल्द आश्वान दिया। 

परिवार मे मचा कोहराम 
बताया गया कि वृद्ध की मौत के बाद उसकी पत्नी मीना, बेटे आदेश व मुकेश बेटी रूचि का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक की पत्नी भी काफी समय से बीमार चल रही है, जिसकी हालत भी चिंता जनक बनी हुई है। 

आरोपी को भेजा जेल
इस संबंध मे सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह ने बताया  कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे गंभीर धाराओं मे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed