{"_id":"658205083736be2ae802e6a9","slug":"committee-formed-in-case-of-students-suicide-meerut-news-c-72-1-smrt1021-9901-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र की आत्महत्या के मामले में कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र की आत्महत्या के मामले में कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक विवि में बीसीए के छात्र शशि रंजन की आत्महत्या के मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, शशि रंजन की दोस्त छात्रा की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परतापुर बाईपास स्थित विवि में रविवार रात बीसीए के छात्र बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव फरकपुर निवासी शशि रंजन ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है उसकी दोस्त छात्रा ने फोन पर बात करने से मना कर दिया था। घटना की जानकारी मिलनेे पर परिजन मेरठ पहुंचे थे और पोस्टमार्टम के बाद बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए थे। विवि के कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। संवाद