फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner sent to Nirmal Hindan logo entrusted to Chief Minister Yogi

कमिशनर ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा निर्मल हिंडन का लोगो

Wed, 13 Sep 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 13 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Commissioner sent to Nirmal Hindan logo entrusted to Chief Minister Yogi
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलते मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में निर्मल हिंडन का लोगो सौंपा। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने हिंडन नदी को लेकर चलाई जा रही मुहिम पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त से कहा कि यह एक बेहतर पहल है, इससे न केवल नदी किनारे का अतिक्रमण हटेगा, बल्कि पर्यावरण भी बेहतर होगा। उन्होंने मंडलायुक्त से कहा कि इस अभियान में व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें जो भी मदद चाहिए, वह मिलेगी। 

विज्ञापन


भू-माफिया से जमीन करायी मुक्त, विकसित होगा वन
सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ देहात में भी अभियान शुरू हो चुका है। मंगलवार को खिवाई नगर पंचायत की करीब 10 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया गया। इस जमीन पर तहसील और नगर पंचायत की संयुक्त टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ खड़ी फसल को नष्ट करते हुए कब्जा लिया। एंटी भूमाफिया अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से मुक्त जमीन पर अब निर्मल हिंडन अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कर सघन वन तैयार किया जायेगा।

विज्ञापन

जमीन पर भू माफिया ने कब्जा कर रखा

Commissioner sent to Nirmal Hindan logo entrusted to Chief Minister Yogi
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सरकारी जमीनों की जांच के दौरान देहात क्षेत्र में बहुत बड़ी जमीनें कब्जे में आना सामने आया था। इसी में जांच के दौरान पता चला कि नगर पंचायत खिवाई की करीब दस हेक्टेयर जमीन पर भू माफिया ने कब्जा कर रखा है, जबकि यह जमीन चारागाह की है। इस जमीन को लेकर मंडलायुक्त से भी कुछ लोगों ने शिकायत की थी। जिसकी मौके पर जांच के बाद पता चला कि यह हिंडन नदी के पास है। ऐसे में मंडलायुक्त ने निर्देश दिये थे कि इस जमीन को खाली कराया जाये। ताकि निर्मल हिंडन परियोजना के तहत इस जमीन पर वृहद पौधरोपण करते हुए सघन वन की नींव डाली जा सके। जिस पर मंगलवार को तहसील सदर और नगर पंचायत खिवाई की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कब्जा मुक्ति का अभियान चलाते हुए दस हेक्टेयर जमीन को खाली करा दिया। 

इस अभियान में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी, तहसीलदार पवन कुमार के साथ तहसील टीम ने पुलिस के साथ कब्जायुक्त भूमि पर ट्रैक्टर चलवाते हुए अवैध रूप से बोई गई ईख की फसल को खुर्द बुर्द करते हुए जुताई कराई। इस दौरान कुछ किसानों ने विरोध भी जताया। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे में कई तालाबों, बंजर, एलएमसी, कब्रिस्तान व गौचर आदि की भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटवाये जायेंगे। जिसके चलते नगर पंचायत की तरफ से कस्बे में मुनादी करा दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed