फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner Selva Kumari J inaugurated street library in Meerut and said our identity is due to education

Meerut: कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे बोलीं- खुद को भटकने से बचाएं, पढ़ाई में लगाएं ध्यान, इसी से है हमारी पहचान

Fri, 07 Jun 2024 11:57 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में शुक्रवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने स्ट्रीट लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुद को भटकने से बचाएं और पढ़ाई में ध्यान लगाएं। कहा कि पढ़ाई से ही हमारी पहचान है।

विज्ञापन
Commissioner Selva Kumari J inaugurated street library in Meerut and said our identity is due to education
कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने स्ट्रीट लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कमिश्नरी में शुक्रवार को स्ट्रीट लाइब्रेरी का शुभारंभ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों को किताबें और नोटबुक का वितरण किया गया। कमिश्नर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सब फ्री होता है। स्ट्रीट लाइब्रेरी के लिए मेडा की ओर से पूरा सेट लिया जाएगा। प्रयोग में लाई गईं किताबें फिर से प्रयोग में लाई जा सकेंगी। किताबों के साथ ही नोटबुक भी दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों में पढ़ाई की आदत कम होती जा रही है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। लोगों में स्ट्रीट लाइब्रेरी के जरिए पढ़ाई की आदत फिर से विकसित की जाएंगी। जहां लोग इकट्ठा होते हैं, वहां ऐसी लाइब्रेरी 
विज्ञापन

बनाई जाएंगी। स्थानीय लोगों से अच्छी किताबें लेकर इसे बढ़ाया जाएगा। इन किताबों को पढ़कर लोग आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी की पहचान पढ़ाई से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि दिमाग को भटकने से बचाएं, पढ़ाई में खुद को लगाएं। इसी से पहचान मिलेगी और आगे बढ़ोगे। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed