फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner and DIG inspected the Kanwar route

कमिश्नर और डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Fri, 11 Jul 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and DIG inspected the Kanwar route
डीआईजी और कमिश्नर ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नर ह्रषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले नहर पटरी कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सभी जगह बैरिकेडिंग कर दी जाए। यातायात डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाए। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को निर्धारित वर्दी में शारीरिक रूप से फिट रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत एक्शन ले सके। पुलिसकर्मियों को अच्छा व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। आसपास के माहौल पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में भी शांत रहना और धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। डयूटी के दौरान किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि डयूटी पर लगे पुलिस कर्मचारी बिना रिलीवर के डयूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेंगे एवं सभी पुलिसकर्मी अपनी डयूटी पर समय से पहुंचेंगे। रेलवे आरपीएफ व अन्य विभागों के साथ सहयोग करे तथा वाद-विवाद न करे। यातायात को सुचारू बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कांवड़ियों के वाहनों और उनके साथ आने वाले सहायक वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थलों को चिह्नित करना व पार्किंग स्थलों पर सांकेतिक साइन बोर्ड लगाने के लिए कहा गया है। कांवड़ मार्गो पर कांवड़ियों की सुरक्षा व सहायता के लिए रेंज के चारों जिलों में कांवड़ पुलिस मोबाइल तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed