फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commercial cylinder supplies stalled, hotels resort to domestic gas, causing problems

Meerut News: कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप, होटलों में घरेलू गैस के इस्तेमाल से बढ़ी परेशानी

Sun, 15 Mar 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder supplies stalled, hotels resort to domestic gas, causing problems
सरधना। तहसील रोड एचपी एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। क्षेत्र में पिछले 4 मार्च से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद घरेलू गैस सिलिंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। एचपी कंपनी की पालीवाल गैस एजेंसी पर करीब 23 हजार व भारत गैस की बालाजी एजेंसी पर करीब 18 हजार ग्राहक पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 900 से 1000 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलिंडर 1500 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर अतुल जैन के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन 500 से अधिक गैस सिलिंडरों की बुकिंग हो रही है। बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और पहले गैस बुकिंग कराने की अपील की है। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल की जांच कर कार्रवाई की जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed