फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coming into committee is not a responsibility: Beniwal

समिति में आना पद नहीं जिम्मेदारी: बेनीवाल

Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Coming into committee is not a responsibility: Beniwal
मेरठ। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की नवनियुक्त कमेटी की पहली परिचय बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कमेटी में जो दायित्व मिला है वह पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। जिसे सभी को पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाते हुए संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत करना है। वर्तमान में जो लक्ष्य तय किए गए हैं, उन्हें पूरी तरह साधना है।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में बेनीवाल ने सभी पदाधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि यह टीम सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। संगठन की दृष्टि से 19 में से 17 जनपद से पदाधिकारी इसमें सम्मिलित हैं। सभी को क्षमता और योग्यतानुसार जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में अनुभव और ऊर्जा का मिश्रण है। हम कोई भी कार्य करते हैं वह हमारे अनुभव के रूप में जुड़ जाता है। हम सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी बूथ समिति तक है। हमें इसे और मजबूत करना है।
विज्ञापन

कहा कि हमें परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाना है। हम सब संगठन के सिपाही सरकार और जनता के बीच में सेतु का कार्य करते हैं। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, जनता उसके बाद और फिर पार्टी। अपना मूल उद्देश्य हमें ध्यान रखना है। हमारी ऊर्जा टीमवर्क के साथ रहे और हम ऐसा काम करें कि अपने इस कार्यकाल में साल 2022 में इतिहास रच दें। आज से साल 2022 के चुनाव में लगभग 440 दिन बचे हैं। अपने अंदर 440 वोल्ट का करंट लेकर अपने कार्य में जुट जाएं। योजना बनाएं और परिश्रम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन नवनियुक्त महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया। इस दौरान महामंत्री विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक गोयल, बसंत त्यागी, रमेश गौड़ कश्यप, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र काकरान, के के शुक्ला, प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, कविता खटीक, अनूप बाल्मीकि, पुरुषोत्तम जाटव विजेंद्र नागर, अंकुर राणा, आशीष वत्स, इंद्रपाल प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, कार्यालय मंत्री अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed