{"_id":"58a5b9614f1c1b1235d874d5","slug":"coming-from-delhi-woman-beaten-to-cleric-know-what-matters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौट रही महिला ने बस में मौलवी को धुना, जानिए मामला क्या ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौट रही महिला ने बस में मौलवी को धुना, जानिए मामला क्या ?
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Feb 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर एक महिला ने मौलवी की धुनाई की। महिला और कुछ लोग पीटते हुए उसे कलक्ट्रेट ले गए। पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी शामली के हसनपुर का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह दिल्ली से मिनी बस में सवार होकर लौट रही थी। जैसे ही बस खेकड़ा पाठशाला से आगे पहुंची, तभी बस में सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे तंग आकर उस ने उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। बस से उतारकर महिला और कुछ लोग कलक्ट्रेट तक आरोपी को पीटते हुए ले गए। पीड़ित महिला ने तो उसकी चप्पलों से धुनाई की। सूचना देने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही खेकड़ा सीओ संजीव सुमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ के वायरलेस करने के बाद कोतवाली पुलिस कलक्ट्रेट में पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। सीओ ने कहा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, आरोपी ने खुद को शामली के हसनपुर निवासी शमीर बताया। वह दिल्ली के एक मदरसे में मौलवी है। वह अपनी बहन को लेने के लिए शामली के एक गांव में जा रहा था। बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण उसका पैर महिला को लग गया था। इस बात पर आरोपी महिला ने उसकी पिटाई की। इस दौरान उसकी दाढ़ी तक नोंच दी।
विज्ञापन
100 नंबर पर की 30 कॉल, एक भी नहीं हुई रिसीव
पीड़ित महिला के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कहा उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) में कम से कम 30 बार कॉल की, लेकिन एक कॉल भी रिसीव नहीं हुई। इसके बाद ही आरोपी को कलक्ट्रेट ले जाया गया।
पहले भी हो चुकी बसों में छेड़छाड़
जनपद में छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई है। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं के साथ बस और ट्रेनों में कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसी स्थिति में महिलाओं का वाहनों में चलना मुश्किल हो गया है।