फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colored uniforms distributed to players at Guru Tegh Bahadur Cricket Academy.

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को बांटी गई रंगीन पोशाक

Sat, 22 Aug 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Colored uniforms distributed to players at Guru Tegh Bahadur Cricket Academy.
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को बांटी गई रंगीन पोशाक
-- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बांटी गई रंगीन जर्सी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल को लेकर शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14, अंडर 17 वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। आज से अंडर 17 वर्ग में टीम के ट्रायल मैच शुरू होंगे। इसके बाद मेरठ मंडल से टीम का चयन किया जाएगा।
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रदेश के 18 मंडल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मैच चल रहे हैं। इसमें पुरुष अंडर 19, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 17 में महिला टीम का चयन किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी। एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में पुरुष वर्ग में टीम बनेगी। शनिवार को ट्रायल के लिए चुनी गईं सभी टीमों के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। रविवार से अंडर 17 के मैच शुरू होंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर रोहित, कनिष्क, नीरज, हिमांशु, राजा, खुशबू, रजनी, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed