फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colonel CK Nayudu Trophy: No passes to watch matches

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : मैच देखने के लिए नहीं होगा कोई पास

Fri, 17 Oct 2025 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy: No passes to watch matches
- स्कूली बच्चे और क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंचकर उठा सकेंगे मैच का लुत्फ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीसीसीआई के घरेलू सीजन की शुरूआत हो चुकी है। रणजी ट्रॉफी मैच 15 अक्तूबर से और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच 16 अक्तूबर से शुरू हो चुके हैं। यहां मेरठ में 26 अक्तूबर से यहां विक्टोरिया पार्क मैदान में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच होने जा रहा है। इसके लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मैच के लिए कोई पास की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इससे स्कूली बच्चे और क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश और हिमाचल के बीच पहला मैच 16 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। इस मैच में उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा ने भी 96 रन की पारी शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर सके। अभी दो दिन का मैच बाकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश का दूसरा मैच कर्नाटक के साथ यहां मेरठ में खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश की टीम की जिम्मेदारी मेरठ के समीर रिजवी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

टीम में मेरठ के चार खिलाड़ियों समीर रिजवी, शुभम मिश्रा, अंकुर और रितुराज शर्मा ने जगह बनाई है। इसमें तेज गेंदबाज अंकुर पहली बार अंडर 23 जगह बना रहे हैं। होम ग्राउंड होने के नाते सभी खिलाड़ियों से यहां के क्रिकेट प्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, इन खिलाड़ियों की बात करें तो समीर रिजवी के पास अच्छा खासा अनुभव है। समीर उत्तर प्रदेश रणजी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल अंडर-23 ट्रॉफी खेलते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया था। वह यूपी लीग में कानपुर सुपर स्टार के कप्तान भी हैं और इस सीजन में उन्होंने कानपुर के लिए 400 से अधिक रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम मिश्रा भी एक हरफनमोला खिलाड़ी हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वह भी यूपी लीग में कानपुर सुपरस्टार का हिस्सा हैं और घरेलू क्रिकेट में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में कई बार खेल चुके हैं। पिछले साल यहां मेरठ में हुए मैच में ही उन्होंने एक मैच में 9 विकेट लिए थे। अंकुर अंडर-23 टीम में पहली बार चुना गया है। वह सीधे हाथ के तेज गेंदबाज हैं। पिछले साल अंडर-19 यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक सत्र में 25 विकेट प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed