फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colonel CK Naidu Trophy: UP team practiced for the match

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : मैच के लिए यूपी टीम ने किया अभ्यास

Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy: UP team practiced for the match
-- यूपीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार भी पहुंचे
विज्ञापन

-- विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में आज अभ्यास करेगी महाराष्ट्र की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीसीसीआई की ओर से आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच की शुरुआत 12 अक्तूबर से हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में मैच होगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की टीम ने शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क मैदान में पहुंचकर जमकर अभ्यास किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा किया। उत्तर प्रदेश की टीम शुक्रवार दोपहर एक बजे विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान पहुंची। टीम ने कप्तान समीर रिजवी के नेतृत्व में मैदान पर जमकर पसीना बहाया। टीम के हेड कोच मोहम्मद आमिर और शशिकांत ने टीम के सभी खिलाड़ियों के फिटनेस की जांच की। इसके बाद गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अभ्यास किया। समीर रिजवी ने बल्ले से खूब हाथ आजमाया। मोहम्मद अमान ने भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। वहीं, एमडीसीए की ओर से मैदान की कमियों को भी दूर किया जाता रहा। कर्मचारी मैच की तैयारी को लेकर मैदान में जुटे रहे।
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने दिए टिप्स
अभ्यास सत्र के दौरान प्रवीण कुमार ने यूपी की टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि मैच मेरठ में है और यहां पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को सपोर्ट करती है। उन्होंने तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी के टिप्स दिए और मैच को लेकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए बेहतर : मोहम्मद आमिर
उत्तर प्रदेश की टीम के कोच मोहम्मद आमिर ने कहा कि विक्टोरिया पार्क की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिहाज से बेहतर है। सुबह के एक दो घंटे यहां गेंदबाजों को मदद मिलती है। अगर ठीक से बल्लेबाजी की गई तो यह पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी। हालांकि उन्होंने मैच के प्लान को लेकर कुछ नहीं कहा। सोमवार को मौसम के हिसाब से मैच के आसार नजर आएंगे।
------
अचानक खराब हुए मौसम ने किया परेशान
दोपहर बाद तीन बजे मौसम अचानक से खराब हो गया। बादल आसमान पर छा गए और बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। इसके चलते उत्तर प्रदेश की टीम को बीच में ही अभ्यास का सत्र रोकना पड़ा। खराब मौसम के कारण पिच को भी पूरी तरह से कवर कर दिया गया। अब आने वाले दो दिन मौसम कहीं मैच का मजा किरकिरा न कर दे।
---------
यह है यूपी की टीम : उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान समीर रिजवी स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवतिया, आदर्श सिंह, मोहम्मद अमान, भव्य गोयल, मानस सिंधु, शुभम मिश्रा, कार्तिकेय सिंह, अक्षु बाजवा, शोएब, आकिब खान, आयुष चौधरी, विजय कुमार, अक्ष सिंघल, चैतन्य पारासर, अंकुर शर्मा आदि शामिल रहे।
महाराष्ट्र की टीम पहुंची : महाराष्ट्र की टीम शुक्रवार देर शाम मेरठ पहुंची। वह शनिवार सुबह 9:30 बजे पर विक्टोरिया पार्क के मैदान पहुंचेगी और अभ्यास सत्र में शामिल होगी। महाराष्ट्र की टीम में कप्तान किरन, निरज, अनिरुद्ध सांबले, अश्कन काजी, साहिल परख, विकेटकीपर अनुराग, रविंद्र, अभिषेक निशाद, प्रथमेश गावडे, शुभम, प्रथमेश, रशिकेष, शर्विन, अभिषेक अंब्रे, स्वराज और साहिल टीम का हिस्सा हैं।

------
भुवनेश्वर के चयन पर बोले पीके, मिला मेहनत का फल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में भुवनेश्वर कुमार के चयन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को उनकी मेहनत का फल मिला है। भुवनेश्वर ने लगातार टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल के दोनों सीजन इसका उदाहरण है। उन्होंने दो सीजन में 45 विकेट लिए और दोनों बार आरसीबी की जीत में अहम योगदान निभाया। उन्होंने पिछले कुछ वर्ष में अपनी फिटनेस और तकनीक भी काम किया और शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के चयन पर मेरठ जिला क्रिकेट संघ और सभी क्रिकेटरों को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed