फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colonel CK Naidu Trophy... Six players from Meerut will play in UP team

Meerut News: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी... यूपी की टीम में खेलेंगे मेरठ के छह खिलाड़ी

Fri, 11 Oct 2024 06:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy... Six players from Meerut will play in UP team
मेरठ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है। रविवार सुबह 9:30 बजे से भामाशाह क्रिकेट मैदान में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीम के बीच मैच होगा। उत्तर प्रदेश की टीम में मेरठ के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें समीर रिजवी, मानव सिंधु, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा, अजय कुमार और ऋषभ बंसल शामिल हैं। यूपी की टीम में मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद से 12 खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें बृहस्पतिवार देर रात मेरठ पहुंच गईं।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यूपी की टीम में मेरठ के खिलाड़ियों की भरमार है। बल्लेबाजों में समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, मानव सिंधु और गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अजय कुमार, ऑफ स्पिनर ऋषभ बंसल, शुभम मिश्रा शामिल हैं। इनमें समीर रिजवी सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में हैं, वह पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। वह अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चुने गए हैं।
विज्ञापन

मानव सिंधु और काव्य तेवतिया पहली बार अंडर 23 यूपी की टीम में चुने गए हैं। पिछले सत्र में अंडर-19 में खेलते हुए उन्होंने कई शतक जड़े थे और सलेक्टरों को अपनी ओर आकर्षित किया था। शुभम मिश्रा पिछले सत्र में अंडर 19 और 23 दोनों वर्ग में शामिल थे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच 20 अक्तूबर से ही यूपी और दिल्ली के बीच भामाशाह मैदान में खेला जाएगा। बैठक में आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर एमडीसीए संजीश्वर त्यागी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, यूपीसीए एपेक्स काउंसिल के मेंबर संजय रस्तोगी, आकाश, कोच मोहम्मद शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ के 12 खिलाड़ी
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के लिए यूपी टीम में चुने गए 16 सदस्यों के दल में 12 खिलाड़ी मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के हैं। मेरठ से 6, सहारनपुर से 4 और गाजियाबाद से दो खिलाड़ी हैं। टीम में सहारनपुर से तेज गेंदबाज प्रशांतवीर, विकेट कीपर बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी, मीडियम पेसर कुणाल त्यागी और लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अब्दुल रहमान का चयन किया गया है। गाजियाबाद के आराध्य यादव बल्लेबाज हैं और उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। काव्य तेवतिया भी गाजियाबाद से हैं। आदर्श सिंह कानपुर से हैं जो अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में रह चुके हैं। यशुवर्धन बनारस और रोहित द्विवेदी बनारस से और विजय यादव 16 सदस्यों में शामिल हैं।

स्टैंड बाय में 8 और नेट बॉलर के रूम में रहेंगे 5 खिलाड़ी
यूपी की टीम में शुभांकर शुक्ला, भास्कर भारद्वाज, सचिन, प्रतीक राज, शिवेन मल्होत्रा, नदीम, आदर्श और नवनीत को स्टैंड बाय में रखा गया है। इनमें शिवेन मल्होत्रा मेरठ से शामिल हैं। नेट बॉलर के रूप में सत्यम चौहान, वासु वत्स, अनुभव, राहुल यादव और शौर्य सिंह शामिल हैं।

आज प्रैक्टिस करेगी यूपी की टीम
उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीम बृहस्पतिवार रात मेरठ पहुंच गईं। यूपी की टीम गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी और सौराष्ट्र की टीम बाईपास स्थित गॉडविन होटल में पहुंची। उत्तर प्रदेश की टीम शुक्रवार सुबह 10 बजे भामाशाह क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस के लिए पहुंचेगी। मैच को लेकर मैदान पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

अजय और विजय दोनों जुड़वा भाई करेंगे कमाल
यूपी क्रिकेट में दो जुड़वा भाई छाने वाले हैं। मेरठ के रहने वाले अजय और विजय दोनों उत्तर प्रदेश के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। विजय कुमार का चयन यूपी की रणजी ट्रॉफी टीम में तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है तो अजय का चयन अंडर 23 यूपी की टीम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ है। चयन पर उनके पिता जनक सिंह ने खुशी जताई है। दोनों मेरठ के मोदीपुरम निवासी हैं।



सपा विधायक का धरना जारी रहा तो मैच होना मुश्किल
एमडीसीए के सदस्यों की मानें तो विक्टोरिया पार्क के मैदान में चल रहे सपा विधायक के धरने के कारण मैच में बाधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर धरना समाप्त नहीं हुआ तो मैच हो पाना मुश्किल है। धरने में लाउडस्पीकर के शोर के कारण मैच शुरू नहीं हो सकेगा और रेफरी इसकी रिपोर्ट बीसीसीआई को देंगे, जिसके चलते भविष्य में भी मेरठ को मैच मिलने में मुश्किलें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed