फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colonel Abhinav Malik of Saini village died of heart attack in Telangana

Meerut: कर्नल अभिनव मलिक की तेलंगाना में हार्ट अटैक से मौत, आज सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Tue, 01 Apr 2025 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Colonel Abhinav Malik of Saini village died of heart attack in Telangana
मृतक लेफि्टनेंट अभिनव मलिक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर में एनएच-34 स्थित सैनी गांव निवासी कर्नल अभिनव मलिक (38) की तेलंगाना के सिकंद्राबाद में रविवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह रविवार शाम को ड्यूटी से घर लौटै थे। घबराहट होने पर परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह सैनी गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्नल रणवीर सिंह मलिक का परिवार गंगानगर क्षेत्र के रक्षापुरम में रहता है। उनके इकलौते बेटे 38 वर्षीय अभिनव मलिक तेलंगाना के सिकंद्राबाद स्थित साउथ कमांड की ईएमई में लेफ्टीनेंट कर्नल थे। करीब बीस दिन पहले ही प्रमोशन के बाद वह कर्नल बने थे। चचेरे भाई मोहित मलिक के मुताबिक रविवार शाम को वह ड्यूटी से घर लौटे। रात करीब साढ़े दस बजे उनका बीपी लो हो गया। तभी उनके फॉलोवर व आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही अभिनव मलिक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पिता रणवीर सिंह मलिक व अन्य परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। नोएडा में रहकर एक कॉलेज में पढ़ा रहीं अभिनव की पत्नी तनु मलिक भी रक्षापुरम स्थित आवास पर आ गईं।
विज्ञापन

पिता भी थे कर्नल, दादा गन्ना समिति के सेवानिवृत्त
परिजनों के अनुसार परिवार में 101 वर्षीय दादा गुरुवचन सिंह मलिक गन्ना समिति से सेवानिवृत्त हैं। अभिनव के पिता रणवीर सिंह मलिक करीब 10 साल पहले कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। घर में मां राजिंद्री, पत्नी तनु, चार साल की बेटी मेहर और शादीशुदा बहन विभा हैं। परिजनों के अनुसार वह एक माह पूर्व घर आए थे और सभी से मिलकर गए थे।

अभिनव मलिक की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई। 12वीं के बाद 17 वर्ष की उम्र में वह टेक्निकल एंट्री से सेना में पहुंचे। ढाई साल से वह तेलंगाना के सिकंद्राबाद में तैनात थे। सूचना पर भाजपा नेता चौ. अजित सिंह, पूर्व रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोहित मलिक, अभिषेक डबास, जाट महासभा के उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, गोलू और बीरबल आदि परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

कल गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
चचेरे भाई मोहित मलिक के मुताबिक अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर तेलंगाना से सोमवार देर रात तक आएगा। जिसके बाद मंगलवार सुबह गांव ले जाया जाएगा। करीब आठ बजे उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed