फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colleges upset over delay in bill payments, threaten to approach court

Meerut News: बिलों के भुगतान में देरी पर कॉलेज नाराज, कोर्ट जाने की चेतावनी

Wed, 12 Nov 2025 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Nov 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Colleges upset over delay in bill payments, threaten to approach court
स्ववित्तपोषित संस्थानों ने सीसीएसयू के वित्त अधिकारी को पत्र लिखा, खातों में भुगतान भेजने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के स्ववित्तपोषित संस्थानों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के पारिश्रमिक और टीए-डीए बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। फेडरेशन ने परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि परीक्षकों का भुगतान उनके खातों में किया जाए या संस्थानों को अग्रिम धनराशि उपलब्ध कराई जाए। ऐसा न करने पर न्यायालय में ले जाने की चेतावनी दी गई है।
पत्र में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित संस्थानों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए अग्रिम राशि नहीं दे रहा। संस्थानों द्वारा परीक्षा कराकर जमा की गई पत्रावलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे भुगतान वर्षों से लंबित हैं। इससे संस्थानों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में आगामी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को देखते हुए फेडरेशन ने आग्रह किया कि नामित परीक्षकों के बिल पूरे होने पर सीधे उनके खाते में भुगतान की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

संस्थानों से परीक्षकों के बिल चुकाना आर्थिक रूप से असंभव है।फेडरेशन अध्यक्ष नितिन यादव और प्रो. निधि शुक्ला ने पत्र में अविलंब निर्णय लेने और आदेश जारी करने की मांग की। एक प्रतिलिपि कुलपति को भी भेजी गई है। फेडरेशन का कहना है कि विश्वविद्यालय से सकारात्मक सहयोग नहीं मिला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाना मजबूरी होगी। यह मामला स्ववित्तपोषित कॉलेजों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को उजागर करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि समस्या नहीं सुलझी, तो परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed