{"_id":"6043ec508ebc3e8ca31abe37","slug":"colleges-not-apply-for-nac-varification-city-news-mrt5287086157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक से कन्नी काट रहे महाविद्यायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक से कन्नी काट रहे महाविद्यायल
विज्ञापन
नैक से कन्नी काट रहे महाविद्यायल
मेरठ। नैक मूल्यांकन कराने में कॉलेज लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। किसी कॉलेज में आज तक नैक ग्रेडिंग हुई ही नहीं तो किसी ने दोबारा आवेदन नहीं किया। 68 सरकारी कॉलेजों में भी सिर्फ 30 ही नैक से ग्रेड पाए हुए हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जता चुकी हैं।
यूजीसी ने 2022 तक देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) एक्रिडेशन लेना अनिवार्य किया है। विवि द्वारा कॉलेजों को बार-बार निर्देश जारी किए गए। उसके बाद भी सीसीएसयू में 40 कॉलेजों ने भी नैक के लिए आवेदन नहीं किया है। फिलहाल 30 कॉलेज ही नैक ग्रेडिंग हैं। सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और राजकीय कॉलेजों की संख्या 68 और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संख्या एक हजार है।
आरजी में नवंबर में प्रस्तावित है नैक
आरजी पीजी कॉलेज में नवंबर में नैक मूल्यांकन प्रस्तावित है। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सितंबर 2020 में नैक होना था, लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो सका। अब कॉलेज में अगले साल ही नैक होगा। कनोहर लाल महिला पीजी कॉलेज में नवंबर में नैक प्रस्तावित है, आवेदन करना है या नहीं इस पर विचार हो रहा है। शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में 2022 में नैक होना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश के विवि-कॉलेजों का बुरा हाल
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 19 राज्य विश्वविद्यालयों में से सिर्फ आठ ही नैक से मूल्यांकित हैं, जिनमें से ए ग्रेड केवल एक ही विश्वविद्यालय को मिला है। निजी विवि की संख्या 27 है। इनमें से आठ नैक मूल्यांकित हैं।
गुणवत्ता देखकर तय होती है ग्रेडिंग
नैक संस्था देशभर के विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी संस्थानों में गुणवत्ता को परखकर ग्रेड देती है। शिक्षण संस्थान अपने स्तर से तैयारियां पूरी करने के बाद नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन करते हैं। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में शिक्षण सुविधाएं, रिजल्ट आदि जरूरी बातों की जानकारी ली जाती है। इस आधार पर नैक की टीम अपनी रिपोर्ट जमा करती है। मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज और डीएन कॉलेज नैक ग्रेड हैं। डीन कॉलेज की ग्रेडिंग को पांच साल का समय खत्म हो चुका है। हाल ही में नैक टीम निरीक्षण कर चुकी है।
सीजीपीए के आधार पर मिलता है ग्रेड
3.51-4.00 - ए प्लस प्लस
3.26-3.50 - ए प्लस
3.01-3.25 - ए
2.76-3.00 - बीए प्लस प्लस
2.51-2.75 - बीए प्लस
2.01-2.50 - बी
1.51-2.00 - सी
1.50 - डी