{"_id":"69a4a98dbaece1153503c4e1","slug":"collectorate-employee-dies-wife-demands-inquiry-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1122545-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलक्ट्रेट के कर्मचारी की मौत, पत्नी ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलक्ट्रेट के कर्मचारी की मौत, पत्नी ने की जांच की मांग
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरान वाल्मीकि बस्ती निवासी रोहित (28) की रविवार को मौत हो गई। पत्नी सरिता ने उसके साथी कर्मचारियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस ने जांच की मांग की है। पुलिस ने रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया कि रोहित वाल्मीकि कलक्ट्रेट में नजारत विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को रोहित ड्यूटी पर गए थे।
ड्यूटी उपरांत वह कलक्ट्रेट में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद वह रात लगभग 8:00 बजे अपने घर लौटे और सो गए। रविवार सुबह 11:00 बजे वह नहीं जगे तो उनकी पत्नी सरिता ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। सरिता ने देखा कि रोहित का शरीर नीला पड़ा हुआ था और शरीर अकड़ गया था। सरिता के चिल्लाने पर परिजन व पड़ोसी वहां पहुंचे और रोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सरिता का आरोप है कि उन्होंने सूचना देने के लिए रोहित के स्टाफ करीबी साथियों को कॉल किया तो उन्होंने कॉल काटकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। वह रोहित की अंतिम यात्रा में भी शामिल होने नहीं पहुंचे। इससे सरिता को उन पर शक होने लगा। सरिता ने कोतवाली पुलिस ने जांच व कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।