फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coldwind to havoc, villegers fire burning

शीतलहर का कहर, आग में तापते रहे लोग

Sat, 28 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
coldwind to havoc, villegers fire burning
मवाना में खुद को आग से सेकते लोग। - फोटो : MAWANA
मवाना/हस्तिनापुर। हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। शीतलहर के सामने दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन भी राहत नहीं दे सके। जिसके चलते लोग घरों से निकले में बचते रहे। डीएम के आदेश पर स्कूलों की छुट्टी से बच्चों को तो कुछ राहत मिली। पर कामकाजी लोगों को शीतलहरों का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन सवार लोग दस्तानों से लेकर मफलर, कैप, चेकेट में पूरी तरह ढककर ही बाहर निकले। दोपहर में धूप अल्प राहत ही दे पाई। शाम होते ही ठंड ने पूरी तरह अपना असर दिखाया। लोगों ने हीटर, अलाव जलाकर ठंड से राहत ली। वहीं, हस्तिनापुर में शीतलहर से और भी ज्यादा लोग परेशान रहे। गंगा किनारे बसे गांवों में लोग शीतलहर से बचने को लोक पूरे दिन अलाव का सहाला लेते मिले। जरूरी कार्य होने पर ही लोग गांव से निकले। दोपहर तक सूरज न निकलने से गलन रही। हालांकि दोपहर में निकली धूप भी ठंड का असर कम नहीं कर पाई। गांव सराय खादर के धनीराम के मुताबिक ऐसी ठंड उसने कई सालों में देखी है। मूलचंद के मुताबिक वह लगभग पूरे दिन चूल्हे पर हाथ सेकते रहे। योगेश चौहान के मुताबिक ठंड में पशुओं को भी बचाने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

हस्तिनापुर में खुद को आग से सेकते ग्रामीण।

हस्तिनापुर में खुद को आग से सेकते ग्रामीण। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed