{"_id":"6962c04145ce11a1030b8e5d","slug":"cold-wave-wreaks-havoc-sunshine-brings-relief-throughout-the-day-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107135-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शीतलहर का कहर, दिनभर खिली धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शीतलहर का कहर, दिनभर खिली धूप से राहत
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी कहर बरपा रही है। शनिवार की सुबह हल्का कोहरा जल्द ही छंट गया और दिनभर खिली धूप में बैठकर लोगों ने राहत महसूस की। दिन के तापमान में 3.7 व रात के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवा मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। शीतलहरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग कांप उठे हैं। शनिवार को जल्दी कोहरा छंट जाने से अच्छी धूप निकली और लोगों ने दिनभर धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से दिन का तापमान जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में ही 22 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के कारण पश्चिमी यूपी में ठंड का कहर अभी जारी रह सकता है। अभी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा एक्यूआई का स्तर भी बढ़ेगा। शहर का एक्यूआई बढ़कर 267 पर पहुंच गया है। गंगानगर में 194, जयभीम नगर में 313, पल्लवपुरम में 294, बेगमपुल 285, दिल्ली रोड 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।