{"_id":"5a4cdd3f4f1c1b0b788b633b","slug":"cold-wave-sweeping-in-up-city-covered-with-fog-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कोहरे की चादर से ढका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कोहरे की चादर से ढका शहर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल का तीसरा दिन भी ठंडा-ठंडा रहा। मंगलवार आधी रात के बाद से ही घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 48 से 72 घंटे तक कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
नए साल के आते ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। हालात ये हैं कि कोहरे के कारण दोपहर में भी हाईवे पर वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। 24 घंटे में कोहरे की चादर और भी मोटी हो गई। अभी कोहरा ऐसे ही बना रहेगा। मंगलवार शाम से पड़ना शुरू हुआ कोहरा बुधवार सुबह तक रहा। दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्की धूप दिखाई दी। शाम को जल्दी ही सूरज छिप गया और कोहरे का असर आने लगा। हाड़ कंपा देने वाली और गलन वाली सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रूम हीटर का सहारा
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी बिजली के हीटर चलाए जा रहे हैं। रूम हीटर के प्रयोग से बिजली की खपत बढ़ रही है। अधिक लोड होने पर लो वोल्टेज की समस्या भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
अब बढ़ेगी हवा की गति
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में कोहरे का असर 48 से 72 घंटे तक रहेगा। रात में पड़ रहा पाला भी सर्दी को बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाले दिनों में शीतलहर की गति बढ़ने से थोड़ा मौसम बदल सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/