फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold wave increases, city shivers

Meerut News: शीतलहर के प्रकोप से बढ़ी ठंड, कांपता रहा शहर

Tue, 31 Dec 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increases, city shivers
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी है। चौथे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही शीतलहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद से ही ठंड का प्रकोप जारी है। सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा और दिन व रात का तापमान भी नीचे आया। दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है। सोमवार को भी सूरज नहीं निकला। लगातार चौथे दिन भी सूरज नहीं निकलने से दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन ढलते ही बाजारों में भीड़ कम हो गई और लोग जल्द घरों में कैद हो गए। अभी दो तीन दिन ठंड से निजात के कोई आसार नहीं हैं। मंगलवार को कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नया साल कड़ाके की ठंड से शुरू होगा। बारिश के बाद शहर का प्रदूषण स्तर भी साफ चल रहा है। सोमवार को शहर का एक्यूआई स्तर 84 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर 91, जयभीमनगर में 78, पल्लवपुरम में 75, दिल्ली रोड 90, बेगमपुल का 88 एक्यूआई दर्ज किया गया।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed