Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold wave continues in western UP, temperature drops

Meerut News: पश्चिमी यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान में गिरावट

Tue, 06 Jan 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in western UP, temperature drops
अमर उजाला....कई दिनों बाद सूरज निकला तो सर्किट हाउस में लोग परिवार के साथ धूप में मस्ती करते हु
कड़ाके की ठंड ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। सुबह के समय कोहरा भले ही साफ रहा, लेकिन सर्द हवाएं शरीर को चीरती रहीं। बढ़ती ठंड के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय बढ़ी हुई गलन से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़े व मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई। मेरठ का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 189 दर्ज किया गया, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में गंगानगर 139, जयभीमनगर 226, पल्लवपुरम 201, बेगमपुल 209 और दिल्ली रोड 187 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिन में निकल रही हल्की धूप से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन रात और दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और मौसम सर्द बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed