फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold Increases in Meerut as Winds Bring Relief from Pollution; AQI Drops to 162

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर: मैदानी इलाकों में तेज हवा से बढ़ी ठंड, मेरठ का AQI 162 पर पहुंचा

Thu, 06 Nov 2025 01:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Nov 2025 01:42 PM IST
सार

मेरठ में  गुरुवार को तेज सर्द हवा चलने से ठंड का असर बढ़ गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के प्रभाव से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ और AQI 162 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Cold Increases in Meerut as Winds Bring Relief from Pollution; AQI Drops to 162
स्माॅग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार की सुबह तेज सर्द हवा चलने से मेरठ में ठंड का असर अन्य दिनों की तुलना में अधिक महसूस हुआ। पहाड़ों पर हुई हालिया बर्फबारी का सीधा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर 37.88 लाख की टैक्स चोरी! सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स पर केस दर्ज
विज्ञापन

 

लगातार प्रदूषण की चपेट में रहे शहर वासियों को भी राहत मिली है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जो पिछले कई दिनों से 300 से ऊपर था, वह गिरकर 162 पर दर्ज किया गया। हवा चलने के कारण प्रदूषित कण नीचे बैठ गए, जिससे सांस लेने में परेशानी कम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पिछले दो दिनों में पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है, जिसका असर अब मैदानी हिस्सों में तेज सर्द हवा के रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, खासकर रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed