फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold increased due to drizzle, schools up to 8th closed till 11 January

Meerut News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

Tue, 07 Jan 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle, schools up to 8th closed till 11 January
मेरठ-----ठड़ से बचने रे लिए अपने को कवर कर के जती महिला------नीटू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर से शहरवासी कांप उठे। घटा के साथ सुबह दस बजे के बाद हुई बूंदाबांदी ने ठंड और बढ़ा दी। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर 11 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड, मदरसा बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में थोड़ा असर देखने को मिला। मंगलवार को बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम साफ रहेगा, साथ ही तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 1.4 मिमि दर्ज की गई। सोमवार को एक्यूआई का स्तर बढ़ा। सोमवार को शहर का प्रदूषण स्तर 124 दर्ज किया गया। एनसीआर में भी एक्यूआई का स्तर बढ़ा। गंगानगर 101, जयभीमनगर 104, पल्लवपुरम 167, दिल्ली रोड 190, बेगमपुल 180 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed