फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cobra reaches camp amidst Kanwariyas.

Meerut News: शिविर में कांवड़ियों के बीच पहुंचा कोबरा

Mon, 27 Jul 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Cobra reaches camp amidst Kanwariyas.
दौराला - हाईवे पर कांवड़ियों के शिविर में निकला सांप। स्रोत: वीडियो ग्रैब
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित दौराला कस्बे के सामने कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार शाम दौराला गांव के सामने खाली पड़ी जगह पर कुछ कांवड़िये विश्राम कर भोजन बना रहे थे। इसी दौरान एक कोबरा सांप उनके बीच पहुंच गया। सांप को देखकर कांवड़ियों ने जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए और सतर्क होकर एक ओर हट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम बुलाने की बात कही, लेकिन कांवड़ियों ने इसकी आवश्यकता नहीं बताई। कुछ देर बाद कोबरा स्वयं वहां से निकलकर पास के जंगल की ओर चला गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसका वीडियो पुलिस द्वारा कांवड़ ग्रुप में साझा किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सिटी ने कांवड़ सेवा शिविरों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर चूना डालकर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दौराला पुलिस ने सभी कांवड़ सेवा शिविर संचालकों को शिविरों के चारों ओर चूना डालने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए, ताकि सांप जैसे जीव शिविरों में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed