यूपी: पहलवान बनाने के नाम पर कोच ने एक साल तक किशोरी से किया दुष्कर्म, दी वीडियो वायरल करने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक कोच द्वारा किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुरूरपुर थानाक्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के पहलवान पर एक किशोरी से दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी का आरोप लगा है। इस मामले किशोरी की तहरीर पर कोच पहलवान पर पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुरूरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के अनुसार वह क्षेत्र के स्टेडियम में प्रतिदिन दौड़ के लिए जाती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात अधेड़ उम्र के पहलवान से हुई। उसने किशोरी को मशहूर पहलवान बनाने का सपना दिखाया और अपने पास बुलाया।
आरोप है कि वह हर रोज उसे अपने पास बुलाता और पहलवानी सिखाने के बहाने छेड़छाड़ करने लगता। किशोरी विरोध करती तो वह उसका सपना पूरा कराने की बात कहता, जिस पर किशोरी उसकी छेड़छाड़ को सहती रही।
आरोप है कि पहलवान कोच ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने के नाम पर पीड़िता को डरा धमका कर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।