फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rural circle officer investigated Khurshid's allegations, and statements were recorded of Shadab Zakati

शिकंजा: सीओ देहात ने की खुर्शीद के आरोपों की जांच, शादाब जकाती, पत्नी समेत कई लोगों के हुए बयान

Sat, 03 Jan 2026 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 02:43 AM IST
सार

कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और उसकी पत्नी साजिया सहित अन्य लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। वही शादाब और अपनी पत्नी ईरम पर आरोप लगाने वाले खुर्शीद के बयान होने बाकी हैं। इधर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। इसमें खुर्शीद, शादाब, ईरम के साथ बैठा है और कह रहा है कि वह खुद ईरम को शादाब के साथ भेजता है। पुलिस सभी बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल कर जांच कर रही है। रविवार को जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Rural circle officer investigated Khurshid's allegations, and statements were recorded of Shadab Zakati
शादाब जकाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले इंचौली निवासी खुर्शीद ने शादाब जकाती और अपनी पत्नी ईरम पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी देहात ने सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह को जांच सौंपी थी। सीओ ने शनिवार को शादाब, उसकी पत्नी साजिया सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए लेकिन इंचौली निवासी खुर्शीद पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुआ। उसके बयान दर्ज होने बाकी है। सीओ के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व भी शादाब और खुर्शीद व अन्य लोगों में विवाद हुआ था। इसकी तहरीर भी इंचौली थाने में आई थी। वहीं 31 दिसंबर की रात को फिर से विवाद हुआ और खुर्शीद ने इंचौली थाने पहुंचकर शादाब और अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों से जान का खतरा बताया था। सीओ सदर देहात के मुताबिक रविवार सुबह को खुर्शीद के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगा।

विज्ञापन


 

Trending Videos

Rural circle officer investigated Khurshid's allegations, and statements were recorded of Shadab Zakati
शिकायतकर्ता खुर्शीद

खुर्शीद अपनी बात से पलटा, बोला- अपनी मर्जी से भेजता हूं

शुक्रवार रात इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें शादाब जकाती, खुर्शीद और उसकी पत्नी ईरम एक साथ बैठे हुए हैं। इस वीडियो में पहले शादाब जकाती खुर्शीद से कहता है कि बोल, मैं ईरम को अपनी मर्जी से भेजता हूं, बोल। इसके बाद खुर्शीद बोलता है कि हां भाई साहब मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। शादाब भाई ले जा रहे हैं, हमारी बीवी जा रही हैं। इनकी खुशी में और इनकी खुशी में मेरी खुशी। ठीक है भाई साहब। इसके बाद शादाब बोलता है कि अगर ऐसा है तो रोना ही काहे का है भाई।

कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और उसकी पत्नी साजिया सहित अन्य लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। वही शादाब और अपनी पत्नी ईरम पर आरोप लगाने वाले खुर्शीद के बयान होने बाकी हैं। इधर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। इसमें खुर्शीद, शादाब, ईरम के साथ बैठा है और कह रहा है कि वह खुद ईरम को शादाब के साथ भेजता है। पुलिस सभी बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल कर जांच कर रही है। रविवार को जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed