फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Co-operative societies accused of illegal interest collection

Meerut News: किसानों ने किए 48 करोड़ के ऋण आवेदन

Fri, 08 May 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Co-operative societies accused of illegal interest collection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी खुर्द स्थित विवेक रिसोर्ट में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों के सशक्तीकरण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से व्यापक कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 250 से अधिक किसानों एवं बैंक ग्राहकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक भावना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
गौरव चौधरी ने कहा कि बैंक सरकार की किसान एवं ग्रामीण हितैषी योजनाओं के तहत किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराए ताकि वह व्यापार और अन्य रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन

बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण, कृषि यंत्र ऋण और विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से पीएनबी मेरठ द्वारा कृषि क्षेत्र से संबंधित 48 करोड़ रुपये के 596 ऋण आवेदन प्राप्त किए। इस मौके पर पीएनबी के प्रधान कार्यालय नई दिल्ली के मुख्य महाप्रबंधक दीपंकर महापात्र, मेरठ अंचल प्रमुख अजय टिबड़ेवाल ने भी विचार व्यक्त किए। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed