फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO follower commited suicide

सीओ सरधना के फोल्वर की संदिग्ध परिस्थित में मौंत-कमरे में छत के पंखे से लटका मिला-25 वर्षीय मृतक धीरेंद्र उर्फ कपिलेतकच

Wed, 17 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
CO follower commited suicide
पंखे से लटका मिला सीओ के फॉलोवर का शव
विज्ञापन

सरधना।
सीओ सरधना के फॉलोवर का शव मंगलवार देर शाम कमरे में पंखे से लटका मिला। सीओ सरूरपुर थाने का ओआर करने के बाद लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉलोवर की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसके आधार पर महिला से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
बागपत बिनौली के गांव बिजरौल निवासी धीरेेंद्र उर्फ कपिल (25) पुत्र जिले सिंह करीब छह माह से सीओ सरधना के यहां संविदा पर फॉलोवर था। सीओ आरपी शाही मंगलवार शाम करीब चार बजे सरूरपुर थाने का ओआर करने गए थे। वहां से देर शाम लौटे। उन्होंने धीरेंद्र के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। शक होने पर सीओ ने अपने हमराह से देखने को कहा। कमरे का ताला तोड़ा गया तो धीरेंद्र का शव पंखे पर केबल से लटका मिला।
विज्ञापन

सीओ ने एंबुलेंस और थाना पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मेरठ से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। सूचना पर धीरेंद्र के परिजन भी थाने पहुंचे। मां ममता, भाई लोकेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने बताया कि पांच भाई बहनों में वह चौथे नंबर का था। छह माह पूर्व ही सीओ के यहां काम करने आया था। समाचार लिखे जाने तक शव सीएचसी पर ही था। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र का किसी महिला से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। इसी वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। सरूरपुर थाने के ओआर से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed