फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO Cantt's muscle line spot surrounded by allegations of corruption, four head constables, 3 constables and a woman constable fell on them

Meerut News: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी सीओ कैंट की पेशी लाइन हाजिर, चार हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज

Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
CO Cantt's muscle line spot surrounded by allegations of corruption, four head constables, 3 constables and a woman constable fell on them
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी सीओ कैंट की पेशी लाइन हाजिर, चार हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज
विज्ञापन

मेरठ। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी सीओ सदर कैंट रूपाली राय चौधरी की पेशी बृहस्पतिवार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दी। पेशी में चार हेड कांस्टेबल मोहित गिरी, कमल कुमार, आलोक कुमार, अवन कुमार, तीन कांस्टेबल अमित, अंकित मलिक, अनिल गिरी व महिला कांस्टेबल कोमल शामिल हैं। 20 दिन पहले ही इस पेशी में तैनात पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर सट्टा चलवाने का आरोप लगा था। भूसा मंडी चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा और दरोगा भंवरसिंह लाइन हाजिर हुए थे।
दो दिसंबर को सदर बाजार पुलिस ने सट्टे के मामले में आरोपी मोहसिन निवासी भूसा मंडी को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर सदर देव रावत द्वारा आरोपी मोहसिन से पूछताछ की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुुताबिक पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि चौकी इंचार्ज, दरोगा सहित कई पुलिस वालों पर पैसा लेकर सट्टा चलाने की डीलिंग की पोल खोली थी। दोनों दरोगा को एसएसपी से सस्पेंड कर दिया था। सीओ कैंट का चालक हटाया गया था। सीओ कैंट के पेशी के पुलिस वालों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। तभी से इस मामले में जांच चल रही थी। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को सीओ कैंट के पेशी में तैनात सभी आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए। पुलिस में चर्चा कि भ्रष्टाचार के आरोप में ही सीओ कैंट की पेशी पर गाज गिरी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि पेशी में लंबे समय से सभी पुलिसकर्मी जमे थे। शिकायत बढ़ने लगी थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई है। पेशी में नये पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

दो पैरोकार हेड कांस्टेबल सस्पेंड
एसएसपी ने किठौर थाने के दो पैरोकार हेड कांस्टेबल ओमवीर और सौरभ सिंह को सस्पेंड किया है। दोनों पैरोकार कोर्ट से संबंधित सभी दस्तावेज पूरे नहीं कर पा रहे थे। एसएसपी ने दो दिन पहले किठौर थाने का निरीक्षण किया था। उसमें दोनों पैरोकार मुकदमे से संबंधित कोर्ट के कागजात पूरे नहीं दिखा पाए। अधूरे दस्तावेज मिलने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई थी। सीओ किठौर सुचिता सिंह से जांच रिपोर्ट लेकर दोनों पैरोकार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed