फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CMS sent proposal for staff in blood bank, will start soon

Meerut News: ब्लड बैंक में स्टाफ के लिए सीएमएस ने भेजा प्रस्ताव, जल्द होगा शुरू

Wed, 31 Jul 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 31 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
CMS sent proposal for staff in blood bank, will start soon
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल के प्रथम तल की बिल्डिंग में जल्द ही ब्लड बैंक शुरू हो सकता है। दोबारा से सीएमएस ने ब्लड बैंक में स्टाफ तैनाती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। स्टाफ मिलते ही अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ब्लड बैंक शुरू होगा।
विज्ञापन

शामली में जिला अस्पताल के भवन का निर्माण करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। तीन साल से जिला अस्पताल चल रहा है, लेकिन अभी तक मरीजों को ब्लड बैंक की सुविधा नहीं मिली है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए प्रथम तल पर भवन का चयन किया गया है। करीब एक साल पहले ब्लड बैंक चालू करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में ठंडे बस्ते में चली गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सहारनपुर के अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने ब्लड बैंक चालू कराने के लिए जिला अस्पताल की तरफ से प्रक्रिया में उदासीनता बरते जाने पर नाराजगी जताई थी। अब जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संबंधी फाइल अधिकारियों को भेज दी गई है। सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि ब्लड बैंक में तीन डाक्टर, एक वरिष्ठ पॅथालाजिस्ट, तीन टैक्नीशियन सुपरवाइजर, तीन एलटी की तैनाती को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ब्लड बैंक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक के लिए मिल चुके उपकरण

ब्लड बैंक के लिए शासन से आधे उपकरण एक साल से ज्यादा समय पहले से आ चुके हैं, लेकिन ब्लड बैंक चालू न होने के कारण उनका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed