फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CMO suspends ANM in case of death of woman and newborn in Meerut

एएनएम सस्पेंड: आंगनबाड़ी जच्चा-बच्चा की मौत पर हुआ एक्शन, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलाती थी अवैध डिलीवरी सेंटर

Tue, 09 Jan 2024 11:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

Meerut News : आंगनबाड़ी जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया कि एएनएम ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध डिलीवरी सेंटर चलाती थी। इसी सेंटर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्ची की मौत हुई थी।

विज्ञापन
CMO suspends ANM in case of death of woman and newborn in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रोहटा ब्लॉक के गांव मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध डिलीवरी सेंटर चलाने वाली सरूरपुर सीएचसी की एएनएम को आंगनबाड़ी जच्चा-बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट भी तलब की है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर पर तैनात रोहटा क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी मंजू उर्फ मधु काफी समय से डिलीवरी सेंटर चलाती है। रविवार को गांव दमगढ़ी निवासी नईमा पत्नी जावेद व उसकी नवजात बच्ची की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन की ओर से जारी आदेश में एएनएम मंजू को तत्काल प्रभाव से निलंबन करते हुए सरूरपुर स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर अटैच कर दिया है।

विज्ञापन

सीएमओ ने घर पर प्रसव के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व नवजात की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की है। उधर, प्रकरण के बाद मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. महक सिंह जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। घटना के संबंध में परिजनों के बयान दर्ज करते हुए अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। दूसरी और मृतक नईमा के पिता नूर मोहम्मद पुत्र सलीमुद्दीन निवासी दमगढ़ी ने थाने पर एक तहरीर देते हुए मंजू पर नईमा की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा को भी एक शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि एएनएम पिछले काफी समय से मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध गर्भपात केंद्र डिलीवरी सेंटर चला रही थी। जिस पर वर्ष 2020 में छापा भी मारा गया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह ने तहरीर देने के बाद फोन रिसीव भी नहीं किया और मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को डीएम से मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

इस मामले में मलियाना सहकारी गन्ना समिति के उपाध्यक्ष सलाहपुर ग्राम प्रधान नजाकत अली उर्फ गोटी ने कहा कि वह पूरे प्रकरण को लेकर बुधवार को डीएम, एसएसपी से मिलेंगे। आरोपी एएनएम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही और नाक के नीचे अवैध डिलीवरी केंद्र चलाकर जच्चा-बच्चा की जान ली है।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रकरण की विभागीय जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीएमओ की आख्या आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि तीन सदस्यों की टीम गठित कर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed