फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi has assured that Ganga Expressway will be connected to Bijnor and Amroha district

CM योगी ने सांसद को दिया आश्वासन, अब यूपी के ये दो जिले भी जुड़ेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे से

Sat, 02 Feb 2019 12:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi has assured that Ganga Expressway will be connected to Bijnor and Amroha district
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र - फोटो : अमर उजाला

गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से जोड़ने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद भारतेंद्र सिंह को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने एक नया हाईवे बनाकर इसके अलावा किसानों का पिछले साल का बकाया भुगतान पांच दिन के अंदर दिलाने व गंगा पर तटबंध बनवाने का भी आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की है। जिलेवासी चाहते हैं कि एक्सप्रेस वे बिजनौर जिले से भी जोड़ा जाए। गंगा बिजनौर से होकर जाती है, इसके लिए सांसद भारतेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से वार्ता की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे से जिले को भी जोड़ने का मुद्दा उठाया। भारतेंद्र सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली व उत्तराखंड को जोड़ने के लिए खादर क्षेत्र से पहले से ही एक हाईवे बनाया जा रहा है। कहा कि वे एक नया हाईवे बिजनौर से अमरोहा तक बनवाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। यह हाईवे बिजनौर से होता हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे से मिलेगा। इस हाईवे के जुड़ने से हरिद्वार भी इस हाईवे से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने वेव ग्रुप की चीनी मिलों का भुगतान भी पांच दिन के अंदर किसानों के खातों में भेजने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिजनौर जिले में गंगा पर तटबंध बनाने के प्रस्ताव पर भी तेजी से काम होने के बारे में बताया। सांसद के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस फाइल को केंद्र सरकार को भिजवा रहे हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। अमरोहा व बिजनौर से नया हाईवे बनने से दोनों जिलों का बहुत विकास होगा। 

गोमुख तक जुड़ेगा प्रयागराज
भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि जिले को शामिल करने से प्रयागराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि गोमुख से जुड़ जाएगा। जिससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली जाने वाले यातायात को बिजनौर से डायवर्ट किया जाता है। बिजनौर को फोरलेन करके अमरोहा से जोड़ दिया जाता है तो बिजनौर जिला गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। गंगा बिजनौर से ही यूपी में प्रवेश करती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed