फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi give directions for covid control

कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जाए

Mon, 12 Apr 2021 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
CM yogi give directions for covid control
सीएम ने दिए निर्देश, कोरोेना से निपटने की तैयारी में न हो लापरवाही
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से निपटने की तैयारी में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी मजबूती से कोरोना की जंग जीतनी होगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ सहित अन्य जिलों के अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कोविड-19 के विरुद्ध जंग का मुख्य केंद्र बिंदू बनाया जाए। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाने और लैब्स की क्षमता विस्तार के भी निर्देश दिए। प्रत्येक संक्रमित रोगी के 30 से 35 संपर्क वालों को ट्रेस कर उनकी टेस्टिंग की जाए। एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में पर्याप्त बेड हों। निजी अस्पतालों को भी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने की तैयारी की जाए। प्रत्येक दशा में 50 प्रतिशत एंबुलेंस को कोविड कार्य से संबद्ध किया जाए। ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो। योगी ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्क्रीनिंग तेज की जाए और टीका उत्सव के दौरान अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

---
कोरोना मरीजों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में एनेस्थीसिया विभाग की ओर से चिकित्सा शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन थेरेपी कारगर है। बताया गया कि कोरोना के गंभीर मरीज को सांस लेने में मुश्किल होने लगती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऑक्सीजन थेरेपी के माध्यम से मरीज के शरीर में ब्लड के ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाया जाता है। इससे रोगी को राहत मिलती है। इसमें विभिन्न विभागों के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार रहे। डॉ. विपिन धामा, डॉ वैभव तिवारी, डॉ आदित्य और डॉ ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed