फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi gave instructions to the officers regarding Corona and DM has banned the leave of officers in Meerut

यूपी: कोरोना को लेकर सीएम योगी सख्त, डीएम ने अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक, ये रही बड़ी वजह

Tue, 30 Mar 2021 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Mar 2021 12:45 PM IST
सार

  • यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, सीएम योगी ने अधिकारियों के लिए जारी किया नया आदेश
  • मेरठ में डीएम के. बालाजी ने अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
  • कोरोना के बढ़ते खतरे और पंचायत चुनाव को लेकर लिया गया निर्णय

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions to the officers regarding Corona and DM has banned the leave of officers in Meerut
सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी का कहना है कि कोरोना को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


उधर, मेरठ जनपद में डीएम के. बालाजी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बहुत जरूरी काम है तो उसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यही नहीं अब जिले में अवकाश के दिनों में भी चुनाव से संबंधित कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ शहर में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कभी एक दिन में 56 तो कभी 40 के आसपास मरीज मिल रहे हैं। वहीं पंचायत चुनावों के लिए डीएम और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के स्तर से चुनाव की सूचना जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम : तिरंगे में लिपटकर आए शहीद पिंकू, नौ माह के बेटे ने दी मुखाग्नि तो रो पड़े ग्रामीण

डीएम के. बालाजी के आदेश के अनुसार अब सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सरकारी कार्यालय खोले जाएंगे। अगले आदेश तक जिले के कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। डीएम के. बालाजी का कहना है कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को लेकर यही निर्णय लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed