फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi gave an amount of Rs 4.5 crore to the Golden Girl of Asian Games and appointment letter of DSP

बेटियों ने बढ़ाया मान: गोल्डन गर्ल पारुल को CM ने दी 4.5 करोड़ की धनराशि, DSP पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा

Sat, 27 Jan 2024 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

एशियन गेम्स में देश का नाम ऊंचा करने वाली मेरठ की बेटी एथलीट पारुल चौधरी को आज लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान पारुल के साथ उनका परिवार भी कार्यक्रम में पहुंचा। एथलीट किरण बालियान और पैरा पावर लिफ्टर जैनब खातून को भी सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi gave an amount of Rs 4.5 crore to the Golden Girl of Asian Games and appointment letter of DSP
सीएम योगी नियुक्ति पत्र सौंपते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एथलीट पारुल चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्हें 4.5 करोड़ की ईनामी धनराशि का  चेक भी सौंपा। उन्हें ऐशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ और रजत पदक के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन


इस दौरान पारुल ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार सरकार के सहयोग से और भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान उनके पिता कृष्ण पाल सिंह और माता राजेश देवी भी उनके साथ रही। कार्यक्रम लखनऊ में आयोजियत हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi gave an amount of Rs 4.5 crore to the Golden Girl of Asian Games and appointment letter of DSP
एथलीट किरण बालियान और पैरा पावर लिफ्टर जैनब खातून को मिला रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड। इस मौके पर जैनब खातून को पैरा एशियन गेम्स में रजत पदक लाने पर 1.5 करोड़ की धनराशि और किरण बालियान को कांस्य पदक के लिए 75 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed