काशी-मथुरा की तर्ज पर होगा शुकतीर्थ का विकास, अतिथि की तरह करें कांवड़ियों का स्वागत: सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी तीर्थनगरी शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 15 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब दो घंटे तीर्थनगरी में मुख्यमंत्री रहे। रविवार को हेलीकॉप्टर से शुकदेव आश्रम स्थित हैलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।
ट्रस्ट के सदस्यों के स्वागत के बाद उन्होंने स्वामी ओमानंद के सानिध्य में सीएम शुकदेव गोशाला के विस्तारीकरण का लोकार्पण एवं अवलोकन किया।
इस दौरान सीएम योगी ने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। शुकदेव मंदिर में दर्शन किये और शुकतीर्थ में आधुनिक भागवत कथा भवन के मॉडल का लोकार्पण किया। यहां सीएम योगी ने पर्यटन विभाग की 20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 पर अक्षय वट की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में स्वामी कल्याणदेव भागवत भवन का शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुकतीर्थ का काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह विकास होगा। सरकार के साथ आमजन के सहयोग की भी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कावड़ यात्रा कुंभ की तर्ज पर संपन्न कराई जाएगी शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से कावड़िया यात्रा निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि आम जनता कांवड़ियों का अतिथि की तरह स्वागत करें, उन्होंने किसानों की समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन भी दिया। इसी के साथ उन्होंने भारत सरकार के जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अपील की।