फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Manohar Lal Khattar's program canceled but Sanjeev Balyan gave information about CAA

सीएम का कार्यक्रम रद्द, जन जागरूकता रैली में मंत्री बोले, यह कानून नागरिकता देने है, छीनने का नहीं

Sat, 11 Jan 2020 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Khattar's program canceled but Sanjeev Balyan gave information about CAA
मंच पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कार्यक्रम शनिवार को रद्द हो गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान संजीव बालियान के मंच पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगे। वहीं संजीव बालियान ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का है कानून, छीनने का नहीं।

विज्ञापन


वहीं मंच पर पहुंचने के बाद संजीव बालियान ने हाथ हिलाकर स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री के आने को लेकर प्रचार किया जा रहा था। लेकिन किसी कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। अब कार्यक्रम स्थल पर लोगों को पत्रक बांटकर सीएएए के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


नागरिकता देने का है कानून, छीनने का नहीं : बालियान

भाजपा जनजागरण रैली में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह कानून नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि देने वाला है। किसी भ्रम और बहकावे में नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, मेयर संजीव वालिया ने लोगों को बताया कि दूसरे दल गुमराह कर रहे। वे मुद्दा विहीन हैं। देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, रामपुर विधायक देवेंद्र नीम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने भी लोगों को जागरूक किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed