{"_id":"656cca0d3b27dfdd9e0b595d","slug":"cm-honored-shamlis-anklet-in-lucknow-na-news-c-26-1-smrt1056-12798-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लखनऊ में शामली की पायल को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लखनऊ में शामली की पायल को सीएम ने किया सम्मानित
Mon, 04 Dec 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में थाना भवन की पायल कश्यप को प्रमाण पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
थानाभवन। विश्व दिव्यांगता दिवस पर लखनऊ में शामली के लतीफगढ़ गांव की पायल कश्यप को प्रेरणाप्रद दिव्यांग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड मुख्यमंत्री ने देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और दिव्यांगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उनको अवार्ड मिलने से परिजनों व गांव में खुशी की लहर है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि थानाभवन के गांव लतीफगढ़ की पायल कश्यप को पुरस्कार में 25 हजार की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बताया कि दिव्यांग पायल को यह अवार्ड दिव्यांगों को आगे आने के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार प्रेरणाप्रद दिव्यांग के लिए मिला, जिसके लिए उनको जिला स्तर पर चयन किया गया था। पायल दोनों पैरों से जन्म से दिव्यांग है और कैलिपर के सहारे चलती है। इतना ही नहीं दिव्यांग होते हुए गरीबों के लिए निशुल्क पढ़ाना भी शुरू कर दिया था। बताया कि पायल को भूतपूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कई बार सम्मानित भी किया गया है। पायल का कहना है कि मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर उनका हौसला बढ़ा है और वह अपनी हिम्मत कभी नहीं हारेगी। हमेशा पूरी हिम्मत से कार्य करती रहेगी।