फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM honored nine sugarcane farmers and three mills of Meerut

Meerut News: मेरठ के नौ गन्ना किसानों व तीन मिलों को सीएम ने किया सम्मानित

Sun, 11 Jun 2023 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM honored nine sugarcane farmers and three mills of Meerut
मेरठ। शनिवार को लखनऊ के लोकभवन ऑडिटोरियम में गन्ना विकास विभाग की ओर से राज्य गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले गन्ना किसानों, गन्ना मिलों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इसमें मेरठ क्षेत्र से भी नौ किसानों व तीन गन्ना मिलों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेरठ की दौराला शुगर मिल, नंगलामल मिल और सकौती चीनी मिलों को समय पर भुगतान, अच्छा उत्पादन व किसानों को सुविधाएं देने में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। दौराला मिल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। मुख्यमंत्री ने दौराला मिल के जीएम संजीव कुमार, सकौती मिल के इकाई प्रमुख दीपेंद्र कुमार और नंगलामल मिल के कार्यकारी निदेशक आरके गंगवार को सम्मानित किया। इस मौके पर नंगलामल मिल के जीएम एलडी शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ के ग्राम कूड़ी कमालपुर मवाना के किसान परमाल पुत्र रामचंद्र, दबथुवा के सुधीर कुमार पुत्र ओमपाल सिंह, सैदपुर के रविंद्र पुत्र जिले सिंह, मडौरा के वेदव्रत पुत्र विक्रम सिंह, मडौरा की प्रकाशवती पत्नी विक्रम सिंह, फलावदा के अमित कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, रहदरा के सुबोध पुत्र महेंद्र, भटीपुरा के रतनपाल पुत्र महेंद्र, पबरसा के वीरेश पुत्र बलजीत को सम्मानित किया गया। प्रदेश भर से कुल 135 किसानों को पैड़ी उत्पादन, सहफसली खेती, गन्ने के अच्छे उत्पादन आदि के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed