{"_id":"6a523f81d58adc305706d104","slug":"cm-honored-kickboxing-player-abhignan-dutta-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108296-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएम ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिज्ञान दत्त को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएम ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिज्ञान दत्त को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-एक स्थित आदियोग मार्शल आर्ट्स एकेडमी के होनहार खिलाड़ी अभिज्ञान दत्त को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। उन्होंने गोरखपुर स्थित कार्यालय में अभिज्ञान को पदक पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बीते माह इंदौर में सब जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अभिज्ञान ने बालक श्रेणी के 18 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने किक लाइट स्पर्धा में स्वर्ण और प्वाइंट फाइट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। समारोह में अभिज्ञान की माता रचना भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी सफलताएं अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। आदियोग मार्शल आर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिज्ञान की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।