फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Grid Yojana road construction stopped by saying irregularities in it

सीएम ग्रिड योजना की सड़क में अनियमितता बताकर निर्माण रुकवाया

Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM Grid Yojana road construction stopped by saying irregularities in it
मेरठ। गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क-नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लेकर भाजपा पार्षद प्रवीण अरोड़ा और पंचशील कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप है कि नाले का घुमाव कर दिया, जिसके चलते नाला सफाई में परेशानी होगी। इससे पहले मामला तूल पकड़ा कि सड़क-नाला निर्माण करने वालों ने कार्य रोक दिया गया। लोगों ने इस मामले की शिकायत कमिश्नर से भी की थी।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास नंदनी प्लाजा के सामने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत बनने वाली स्मार्ट सड़क निर्माण में अनियमितताओं होने के खिलाफ शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इससे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकना पड़ा। पार्षद प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि एक टायर शोरूम (नंदनी प्लाजा के सामने) के पास से 15 फुट का नाला अनियमित ढंग से घुमाया जा रहा है। इसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने कमिश्नर से लिखित रूप से की थी।
विज्ञापन

जिसकी नगर निगम द्वारा जांच नहीं कराई गई और मनमानी तरीके से नाले का निर्माण लगातार कराया जा रहा है। शनिवार सुबह नाला निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया, तो स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा कर निर्माण करने वाली कंपनी पर अनियमितता करने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि गढ़ रोड पर ई-रिक्शा स्टोर, गर्ग किराना स्टोर और जूस कॉर्नर की ओर से नाला दो स्थानों से लगभग 10-10 फुट मोड़ा जा रहा है, जिससे आगे चलकर जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पार्षद ने निगम अधिकारियों को अवगत कराकर निर्माण रुकवाया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. दिनेश शर्मा, दानिश शर्मा, गौरव गर्ग, राहुल गर्ग, निर्दोष त्यागी, मंदिर के पुजारी सत्यनारायण कोठियाल, अमित शर्मा, बॉबी शर्मा, समर्थ मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सड़क के किनारे नाले का निर्माण चल रहा है। जैसा नाला पहले था, वैसा ही बनाया जा रहा था। लोगों की शिकायत होते ही नाला निर्माण का कार्य रुकवा दिया है। अब नाले निर्माण में कुछ संशोधन करने के बाद ही कार्य कराएंगे। - पीके सिंह कुशवाहा, मुख्य अभियंता निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed