{"_id":"5e3493378ebc3e4b0b57c238","slug":"closed-service-road-to-keep-guard-in-pallavapuram-modipuram-news-mrt4666183166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवपुरम में गार्डर रखने के लिए बंद किया सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवपुरम में गार्डर रखने के लिए बंद किया सर्विस रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम में गार्डर रखने के लिए बंद किया सर्विस रोड
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के चलते शुक्रवार को तीन किमी लंबा जाम लग गया। यहां गार्डर रखने के लिए एक ओर का सर्विस रोड बंद किया गया था। इसके चलते घंटों वाहन रेंगते रहे।
पल्लवपुरम में एनएचएआई ओवरब्रिज निर्माण करा रही है। यहां चार दिनों से मोबाइल क्रेन के जरिए गार्डर रखने का काम चल रहा है। इस कारण रोज जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी दो गार्डर रखे गए। इस कारण एक ओर का सर्विस रोड बंद कर दिया गया। वाहनों को एक ही सर्विस रोड से गुजारा गया। इसी तीन किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंसीं। पहले सिवाया टोल प्लाजा फिर पल्लवपुरम में वाहन चालक जाम से दिनभर जूझते नजर आए। एनएचएआई कर्मचारी व पुलिसकर्मी दिनभर जुटे रहे, लेकिन व्यवस्था बनाने में विफल रहे। शाम को जाम ज्यादा लगने पर पल्लवपुरम पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया।