फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clerk and peon caught taking bribe in AYUSH office

Meerut News: आयुष कार्यालय में लिपिक और चपरासी रिश्वत लेते पकड़े

Tue, 11 Mar 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Clerk and peon caught taking bribe in AYUSH office
मेरठ। एंटी कप्शन टीम ने क्षेत्रीय आयुष कार्यालय मंगलपांडे नगर में कनिष्ठ सहायक लिपिक शिवकुमार पुंडीर और चपरासी सुरेश कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने फलावदा के बीएएमएस डॉक्टर मोहम्मद शाहबाज से रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर यह धनराशि मांगी थी। टीम की निरीक्षक अर्चना की ओर से सिविल लाइन थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का केस दर्ज कराया गया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी कप्शन टीम प्रभारी दुर्गेश कुमार के मुताबिक जनपद के फलावदा कस्बा निवासी चिकित्सक शाहबाज ने क्लीनिक चलाने के लिए क्षेत्रीय आयुष कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो वहां कनिष्ठ सहायक शिवकुमार पुंडीर ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बिना रिश्वत लिए उसने रजिस्ट्रेशन करने से इन्कार कर दिया। परेशान होकर डॉ शाहबाज ने 25 फरवरी को इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
विज्ञापन

टीम ने पूरी योजना बनाई। सोमवार को डीएम डॉ वीके सिंह से मिलकर इस बारे में जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारियों को टीम में शामिल किया गया। निरीक्षक अर्चना के नेतृत्व में टीम डॉ. शाहबाज को साथ लेकर क्षेत्रीय आयुष कार्यालय पर पहुंची। यहां डॉक्टर को केमिकल लगे पांच हजार रुपये दिए गए। डॉ. शाहबाज ने सोमवार अपराह्न 3:50 बजे अंदर कार्यालय में पहुंचकर लिपिक शिवकुमार से कहा कि वे पांच हजार रुपये ले आए हैं, रजिस्ट्रेशन कर दो। शिवकुमार ने यह रुपये चपरासी सुरेश कुमार को देने के लिए कहा। जैसे ही डॉक्टर ने रुपये चपरासी को दिए, तभी बाहर खड़ी टीम ने चपरासी सुरेश कुमार निवासी तेज विहार और लिपिक शिवकुमार पुंडीर निवासी पैराडाइज एटूजेड कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के पांच हजार रुपये भी कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम दोनों को लेकर सिविल लाइन थाने पर पहुंची। निरीक्षक अर्चना की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-------------------
पहले भी पकड़े गए घूसखोर
मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने एक माह में पांच लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा है। इससे पहले सात मार्च को तहसील मवाना परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय में तैनात आपूर्ति निरीक्षक आकित अली के निजी सहायक अनुपम को 4500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। राशन डीलर को कोटा उठवाने के नाम पर यह रिश्वत ली जा रही थी। मवाना तहसील में ही लेखपाल मुकम्मल और उसके निजी सहायक को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था जबकि एक लेखपाल को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed