फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clerk accused of tampering with records arrested

सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 01 Feb 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Clerk accused of tampering with records arrested
मेरठ। सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ के आरोपी क्लर्क को शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले के एक आरोपी को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। कई और नाम सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

टीपीनगर निवासी सुधीर त्यागी की परतापुर स्थित जमीन पर वर्ष 2013 में दबंगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था। नायब तहसीलदार (सदर) की कोर्ट में यह मामला काफी समय चला। बाद में न्यायालय ने सुधीर त्यागी के पक्ष में निर्णय सुनाया। पूरे मामले की फाइल कलक्ट्रेट में दाखिल हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने कलक्ट्रेट अभिलेखागार में तैनात क्लर्क और चपरासी से मिलकर फाइल निकलवा ली। उन्होंने फाइल के दस्तावेज बदल दिए। यही नहीं अपने पक्ष में निर्णय तैयार कर फाइल में लगा दिया। उसकी सत्यापित प्रति भी प्राप्त कर ली। सुधीर त्यागी ने इसकी शिकायत तत्कालीन डीएम से की। जांच में आरोप सही पाए गए। 2013 में ही डीएम के आदेश पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने इंद्रपाल नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसी बीच 2016 में आरोपी क्लर्क सत्यप्रकाश शर्मा रिटायर्ड हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सत्यप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में जांच की जा रही है। उसी से जुड़े मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुछ और लोगों के नाम सामने आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed