फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness is not just a campaign, it is a collective responsibility

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है

Thu, 04 Sep 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is not just a campaign, it is a collective responsibility
सरधना। नगर पालिका के सभागार में कैपेसिटी बिल्डिंग से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर प
स्वच्छता जागरूकता हेतु कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को कैपेसिटी बिल्डिंग से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
यह कार्यशाला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा नगर क्षेत्र की स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान एसबीएम टीम ने नगर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने, होम कंपोस्टिंग, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही समिति के अध्यक्षों और सदस्यों को उनके उत्तरदायित्वों और भूमिका के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे नगर क्षेत्र में स्वच्छता और जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला में सभासद संजय सोनी, मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, जय चौबे, आशीष गोस्वामी, आकाश पार्चा, फरहीन, अजीम सैफी, कमल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed