फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness campaign launched in the metropolis, garbage collected at night

Meerut News: महानगर में सफाई अभियान चलाया, रात में कूड़ा उठाया

Sat, 02 Nov 2024 04:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in the metropolis, garbage collected at night
मेरठ। महानगर में नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया और रात में कूड़ा उठाया। दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाजारों में चहलपहल होने के चलते गंदगी हुई और बृहस्पतिवार, शुक्रवार रात अभियान चलाकर सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई, जिसकी मॉनीटरिंग अपर नगर आयुक्त और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कराई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि सफाई अभियान चलाया गया। सुबह बाजार खुलने से पहले सफाई व्यवस्था दुरस्त की गई। यानी रात में बाजारों से कूड़ा उठाया गया। त्यौहारों पर वार्डों में शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। 24 घंटे महानगर में सफाई कराई जा सके। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि धनतेरस और दिवाली पर सफाई कर्मचारी अभियान चलाकर साफ-सफाई कराते हैं। भैयादूज वाले दिन सफाई कर्मचारी अपने बहनों के घर जाते हैं। इस त्यौहार पर थोड़ी दिक्कत होती है, हालांकि सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


बाजार में कई जगह कूड़ा जलाया
गंगानगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार सहित शहर के कई बाजारों में रात में कूड़ा जलाया गया। इससे प्रदूषण बढ़ा है। एक तरफ पटाखे और दूसरी ओर कूड़ा जलाने से लोगों को सांसें लेने में परेशानी हुई। जिसकी शिकायत कई लोगों ने नगर निगम में की। कूड़ा जलाने के मामले में निगम अधिकारियों ने पल्ला झाड़ दिया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि कूड़ा जलाना अपराध है। कूड़ा उठवाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। जिस पर करोड़ों रुपया सरकार खर्च करती है। कूड़ा जलाने की जो फोटो या वीडियो आएंगी, उसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed