फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness and recycling emphasized at RRR Centre Camp

Meerut News: आरआरआर सेंटर कैंप में स्वच्छता और पुनर्चक्रण पर जोर

Tue, 21 Apr 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and recycling emphasized at RRR Centre Camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के वार्ड संख्या 10 में आरआरआर सेंटर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कैंप सभासद राहुल पाल के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने और अन्य अनुपयोगी घरेलू वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा कर कचरे को संसाधन में बदलने की पहल को आगे बढ़ाया। नगर पालिका टीम और स्वच्छता कर्मियों ने लोगों को कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि आरआरआर सेंटर जैसे अभियान स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें। पालिका की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरुकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed