फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleaning should be done around mosques: Naib Shahrkazi

मस्जिदों के आसपास सफाई कराई जाए: नायब शहरकाजी

Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cleaning should be done around mosques: Naib Shahrkazi
. शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर क्षेत्र अधिकारी
मेरठ। जमाअत उलमा ए हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला और रमजान के मद्देनजर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया। कहा कि एक या दो मार्च को रमजान शुरू हो जाएंगे। रमजान का चांद दिखते ही तरावीह शुरू हो जाएंगी। उन्होंने मांग की है कि मुस्लिम इलाकों में खासकर मस्जिदों के पास नगर निगम द्वारा सफाई कराई जाए। मुस्लिम इलाकों की गलियों व सड़कों की खराब स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया जाए। शाही जामा मस्जिद के अंदर और बाहर की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं। होली पर शाही जामा मस्जिद कृष्णापाड़ा पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की खास जरूरत है। रोजा रखने व खोलने के समय समस्त थानों और कंट्रोल रूम से इलेक्टि्रक सायरन बजाएं जाएं। जो रोजा रखने व रोजा खोलने के समय रमजान में मस्जिदों में अपना हैंड सायरन लगाना चाहे, उनको भी अनुमति दी जाए। जनरेटर की व्यवस्था पानी के लिए नगर निगम द्वारा कराई जाए। प्रार्थना पत्र देने वालों में शामिल रहे नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, हाजी शीराज रहमान, कारी सलमान कासमी, अय्यूब अंसारी, हाजी इमरान सिद्दीकी, अख्तर आलम कुरैशी, इकराम इलाही, हाजी इरशाद कुरैशी, हाजी हारुन राईन, राशिद एडवोकेट, मौ. इमरान एडवोकेट, मौलाना शाहनवाज और हाफिज इमरान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed