फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleaning of silt in plant in full swing

प्लांट में सिल्ट की सफाई का काम जोरों पर

Fri, 06 Nov 2020 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of silt in plant in full swing
मेरठ। भोला की झाल पर बने 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सिल्ट की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्लांट के सेटलिंग बेसिन से सिल्ट निकाली गई। अधिकारियों का कहना है कि सिल्ट निकालने के बाद पंप आदि की मरम्मत की जाएगी। हालांकि नहर चालू होने में नौ दिन शेष हैं। तब तक प्लांट चालू होने की संभावना नहीं है। वहीं, डीएम ने 15 दिन में प्लांट चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भोला की झाल पर बने नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर को गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। नहर बंदी के दौरान हर साल प्लांट की सफाई की जाती है। इस बार नगर निगम और जल निगम में भुगतान की रार के चलते प्लांट की सफाई मंगलवार शाम से शुरू हो पाई। हालांकि सफाई में कम से कम 20 दिन लगते हैं। बीती 14 अक्तूबर में बंद हुई गंगनहर को 14 नवंबर को चालू कर दिया जाएगा। इस हिसाब से नहर चालू होने में केवल 9 दिन बचे हैं परंतु तब तक प्लांट की सफाई नहीं हो सकेगी। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि प्लांट सफाई का काम टीएल इंफ्रा फर्म ने तेजी से शुरू कर दिया है। उम्मीद है तय समय में प्लांट सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed